अटल रोहतांग सुरग का लोकार्पण तीन अक्टूबर को, जय राम ठाकुर मंगलवार को लेंगे तैयारियां का जायजा
अटल रोहतांग सुरग का लोकार्पण तीन अक्टूबर को, जय राम ठाकुर मंगलवार को लेंगे तैयारियां का जायजा

अटल रोहतांग सुरग का लोकार्पण तीन अक्टूबर को, जय राम ठाकुर मंगलवार को लेंगे तैयारियां का जायजा

शिमला, 28 सितंबर (हि. स.)। स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने मित्र अर्जुन गोपाल उर्फ टाशी दावा के मुख से साल में छ माह बर्फ में कैद रहने वाले लाहौल के लोगों के दुख दर्द सुनने के बाद रोहतांग सुरंग निर्माण की कल्पना की। साल 2000 में अटल ने कल्पना की तथा दो साल बाद 2002 में इसे हकीकत में बदलने के लिए रोहतांग सुरंग का शिलान्यास किया। 2010 में तत्कालीन यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी ने सुरंग निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया। अटल की रोहतांग सुरंग की कल्पना हकीकत में बदल चुकी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रोहतांग सुरंग उद्घाटन के इंतजार में है। केंद्र सरकार ने सुरंग को अटल जी को समर्पित करते हुए इसे अटल रोहतांग टनल नाम दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी अटल रोहतांग सुरंग का उद्घाटन करने मनाली आ रहे हैं। प्रदेश सरकार को भी इस अहम मौके का इंतजार है। लिहाजा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को अटल रोहतांग टनल के उद्घाटन के मुद्दे पर शिमला में पत्रकारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन अक्तूबर को अब हिमाचल प्रदेश का एक दिन का ही प्रवास होगा। वह अटल रोहतांग सुरंग के उद्घाटन के साथ-साथ दो अन्य कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। पीएम का हिमाचल प्रवास तीन अक्तूबर को सुबह सवा नौ बजे से दोपहर बाद सवा दो बजे तक होगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि सुरक्षा कारणों से अब प्रधानमंत्री तीन अक्तूबर शाम को केलांग में रात्रि विश्राम नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक के कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह सवा नौ बजे सासे हेलीपेड पहुंचेंगे। वहां पर कुछ देर बीआरओ के गेस्ट हाऊस में कुछ देर विश्राम करेंगे तथा उसके बाद वह सीधे अटल रोहतांग सुरंग के मनाली की ओर के साऊथ पोर्टल् जाएंगे। 10 से पौने 12 बजे तक पीएम मोदी साउत पोर्टल पर रहेंगे। यहां सुरंग का उद्घाटन होगा। साथ ही पीएम मोदी बीआरओ की मेकिंग ऑफ टनल के साथ साथ पर्यटन विकास को लेकर प्रदेश सरकार की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके पश्चात प्रधानमंत्री सुरंग के रास्ते से लाहौल की ओर वाले सुरंग के नार्थ पोर्टल जाएंगे। नार्थ पोर्टल पर वह कुछ देर रूकेंगे तथा वहां से एक बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। बस लाहौल घाटी से कुल्लू के लिए रवाना होगी। इसके पश्चात वह यहां पर पयर्टन विभाग द्वारा क्षेत्र में पयर्टन के विकास के लिए तैयार की गई योजनाओं का एक प्रोपोजल को लेकर तैयार किए गए चार्ट का अवलोकन करेंगे। इसके बाद पीएम का सीसू जाने का कार्यक्रम है। यहां पर लाहौल स्पिति के लोगों के लिए कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें 200 लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद पीएम सडक़ के रास्ते वाया अटल रोहतांग सुरंग के माध्यम से सीधे सोलंग नाला आएंगे। यहां पर कुल्लू के लोगों के लिए एक कार्यक्रम रखा गया है। यहां पर विधायक व सांसद भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह सीधे सासे हेलीपेड जाएंगे जहां से वह सीधे वापिस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल रोहतांग सुरंग 10 हजार फीट की ऊँचाई पर विश्व की सबसे लंबी सुरंग है। इसकी लंबाई 9.02 किलोमीटर है तथा इसका ऐसे समय में उद्धाटन हो रहा है, जब चीन के साथ विवाद चल रहा है। ऐसे में यह सुरंग बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पीएम के कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा कार्यक्रम में पूर्व निर्धारित लोग की इसमें भाग ले सकेंगे। इसलिए पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम में नहीं आने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ हर विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई है। मु यमंत्री ने कहा कि सुरंग के शुरू होने से लाहौल स्पिति में पयर्टन की गतिविधियां बढ़ेंगी। यह पयर्टन के लिए एक महत्वपूर्ण डेस्टीनेशन बनेगा। इसे देखते हुए लाहौल स्पिति में पयर्टन को लेकर मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in