केजरीवाल सरकार के होम आइसोलेशन माॅडल को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनाया : संजय सिंह

केजरीवाल सरकार के होम आइसोलेशन माॅडल को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनाया : संजय सिंह
केजरीवाल सरकार के होम आइसोलेशन माॅडल को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनाया : संजय सिंह

नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि अब प्रदेश की योगी सरकार ने भी केजरीवाल सरकार के दिल्ली माॅडल को अपना लिया है। अब उत्तर प्रदेश में भी हल्के व बिना लक्षणों वाले कोविड-19 मरीजों का इलाज घर पर ही किया जाएगा। यह केजरीवाल सरकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि दूसरे राज्यों की सरकारें भी उनसे सीख ले रही हैं और दिल्ली माॅडल को अपना रही हैं। सांसद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी करीब 24 करोड़ और प्रतिदिन 40 से 50 हजार जांच हो रही है। अब इसे 2 लाख तक बढ़ाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक करीब 1,03,000 मरीज ठीक हुए हैं और इसमें होम आइसोलेशन प्रक्रिया के तहत अब तक 80 प्रतिशत लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में दिल्ली में रिकवरी रेट बढ़कर 84 प्रतिशत और पाॅजिटिविटी रेट घटकर 9 प्रतिशत हो गई है। सिंह ने अपने निवास पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जाति के इतिहास में सबसे बड़े संकट कोरोना से आज पूरा विश्व जूझ रहा है, जिसके कारण लाखों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे संकट के समय में केजरीवाल सरकार ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जो मॉडल अपनाया और दिल्ली की जनता, दिल्ली सरकार के अस्पतालों के डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों, दिल्ली पुलिस और समस्त लोगों ने मिलकर जो मेहनत की, उसका यह नतीजा हुआ कि आज जब भारत में 10 लाख से भी अधिक कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। आज दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मॉडल की चर्चा न केवल देश में, बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी हो रही है। संजय सिंह ने कहा कि विपक्षियों ने शुरुआत में केजरीवाल के कोरोना से लड़ने के मॉडल की बड़ी आलोचना की। मरीजों को घर पर ही ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए और अन्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं। इसका नतीजा यह हुआ कि आज दिल्ली में लगभग 1,03,000 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। इन स्वस्थ होने वाले लोगों में लगभग 80 प्रतिशत लोग केजरीवाल की होम आइसोलेशन प्रक्रिया के माध्यम से ही स्वस्थ हुए हैं। साथ ही साथ दिल्ली में रिकवरी रेट बढ़कर 84 प्रतिशत और पॉजिटिविटी रेट घटकर 9 प्रतिशत के लगभग रह गया है। संजय सिंह ने कहा कि मैंने कई बार उत्तर प्रदेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके और चिट्टियां लिखकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से अपील की कि प्रदेश में भी जांच की संख्या को बढ़ाया जाए। जांच अधिक से अधिक की जाए और होम आइसोलेशन की प्रक्रिया को अपनाया जाए। हिन्दुस्थान समाचार /प्रतीक खरे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in