विकास दुबे के एनकाउंटर से पुलिस का मनोबल बढ़ेगा: एमएन सिंह
विकास दुबे के एनकाउंटर से पुलिस का मनोबल बढ़ेगा: एमएन सिंह

विकास दुबे के एनकाउंटर से पुलिस का मनोबल बढ़ेगा: एमएन सिंह

मुंबई, 10 जुलाई (हि.स.)। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त महेश नारायण सिंह ने कहा कि विकास दूबे एनकाउंटर से आम जनता खुश है । सभी इसका स्वागत कर रहे हैं। इससे यूपी पुलिस का मनोबल भी बढ़ा है। लेकिन इस एनकाउंटर पर लोगों का विश्वास नहीं हो सकेगा। एमएन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिस तरह से विकास दुबे कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुआ था। इस मामले में उसके कई सहयोगी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। इससे यूपी पुलिस की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई थी। इसके बाद विकास दुबे भी प्लानिंग के साथ मध्यप्रदेश स्थित उज्जैन में महाकाल मंदिर में गया था। वहां उसे गिरफ्तार कर लाते समय उसका एनकाउंटर किया गया। इस एनकाउंटर की सत्यता जांच के बाद ही सामने आएगी लेकिन इस समय ऐसा लग रहा है कि यह फर्जी एनकाउंटर ही है। उसकी मां ने भी उसे मार डालने की मांग की थी। इससे पहले भी तमिलनाडु में रेपिस्ट के एनकाउंटर का जनता ने स्वागत किया था लेकिन इस घटना ने यूपी पुलिस को शक के घेरे में खड़ा कर दिया है। एम.एन.सिंह ने कहा कि वह खुद उत्तर प्रदेश से हैं और मुंबई में नौकरी की है। उन्होंने यहां गिरोहबाजी समाप्त करने का काम किया है। महाराष्ट्र पुलिस का कल्चर अपराध विरोधी है लेकिन उत्तर प्रदेश में पुलिस की अपराधियों के साथ सांठगांठ रहती है। यह इस पूरे घटनाक्रम से साबित हो गया है। यू.पी. पुलिस को सबसे पहले अपने विभाग में इस तरह के आपराधिक छवि के लोगों से निपटना जरूरी है। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in