vice-president-wishes-39sikkim-day39
vice-president-wishes-39sikkim-day39

उपराष्ट्रपति ने ‘सिक्किम दिवस’ की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 16 मई (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सिक्किम के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश ने प्रकृति सम्मत जीवन शैली और जैविक कृषि के क्षेत्र में देश को राह दिखाई है। उपराष्ट्रपति नायडू ने रविवार को जारी शुभकामना संदेश में कहा, सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सिक्किम को प्राकृतिक वैभव का वरदान प्राप्त है। प्रदेश ने प्रकृति सम्मत जीवन शैली और जैविक कृषि के क्षेत्र में देश को राह दिखाई है। प्रदेश के निवासियों के स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उल्लेखनीय है कि सिक्किम भारत के एक अभिन्न राज्य के रूप में 1975 में शामिल हुआ। हर साल 16 मई को ‘सिक्किम दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in