vice-president-expressed-grief-over-the-death-of-former-union-minister-digvijay-singh-jhala
vice-president-expressed-grief-over-the-death-of-former-union-minister-digvijay-singh-jhala

उपराष्ट्रपति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह झाला के निधन पर दुख जताया

नई दिल्ली, 04 अप्रैल (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह झाला के निधन पर दुख जताते हुए पर्यावरण और वन्य जीवों के लिए उनके कार्यों को याद किया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अपने शोक संदेश में कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री दिग्विजय सिंह झाला जी के निधन का समाचार पाकर दुख हुआ। वे गुजरात के जन प्रिय नेता रहे जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण तथा वन्य जीवों के संरक्षण के लिए अनुकरणीय प्रयास किए। शोकाकुल परिजनों तथा सहयोगियों के प्रति विनम्र संवेदना व्यक्त करता हूं। उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री व गुजरात के वांकानेर से विधायक दिग्विजय सिंह झाला का 88-वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में वह 1982 से 1984 तक भारत के पहले पर्यावरण मंत्री रहे थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in