vice-president-and-prime-minister-congratulate-himachal39s-foundation-day
vice-president-and-prime-minister-congratulate-himachal39s-foundation-day

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिमाचल के स्थापना दिवस की बधाई

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई देते देश की प्रगति में राज्य का योगदान बनाये रखने की कामना की। उपराष्ट्रपति वेंकैया ने ट्वीट कर कहा, आज 'हिमाचल दिवस' के अवसर पर प्रदेश वासियों के उज्जवल, सफल, स्वस्थ, शिक्षित और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूं। देव-भूमि हिमाचल को प्रकृति और संस्कृति का अतुल वरदान प्राप्त है। यहां के पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, हिमाचल दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। अपनी संस्कृति और परंपरा को संजोने के साथ-साथ यहां के लोगों ने अपने अथक परिश्रम के बल पर राज्य को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। मेरी कामना है कि यह प्रदेश देश की प्रगति में यूं ही अपना योगदान देता रहे। उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश राज्य का निर्माण किया गया था। उस समय प्रदेश को चार जिलों में बांटा गया और पंजाब हिल स्टेट्स को पटियाला और पूर्व पंजाब राज्य नाम दिया गया। अप्रैल 1948 में 27,018 वर्ग किमी में फैली लगभग 30 रियासतों को मिलाकर इस राज्य को उस वक्त केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in