vice-admiral-dinesh-k-became-the-chief-of-personnel-of-the-navy-tripathi-took-charge
vice-admiral-dinesh-k-became-the-chief-of-personnel-of-the-navy-tripathi-took-charge

नौसेना के ​​कार्मिक प्रमुख बने वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी​, कार्यभार संभाला

- अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना पदक से सम्मानित हो चुके हैं वाइस एडमिरल सुनीत निगम नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। नौसेना के वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने मंगलवार को कार्मिक प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला के पूर्व छात्र हैं और 01 जुलाई 1985 को नौसेना में कमीशन किए गए थे। फ्लैग ऑफिसर संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के विशेषज्ञ हैं। वह नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर सिग्नल कम्युनिकेशन ऑफिसर और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर ऑफिसर के रूप में काम कर चुके हैं। वह गाइडेड डिस्ट्रॉयर आईएनएस मुंबई के कार्यकारी अधिकारी और प्रधान युद्ध अधिकारी भी रह चुके हैं। वाइस एडमिरल त्रिपाठी रक्षा सेवा स्टॉफ कॉलेज, वेलिंगटन से स्नातक हैं जहां उन्हें थिमैया पदक से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 2007-08 में यूएस नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड में नौसेना उच्च कमान पाठ्यक्रम और नौसेना कमान कॉलेज में भाग लिया है और प्रतिष्ठित रॉबर्ट बेटमैन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता। उन्होंने आईएनएस विनाश, आईएनएस किर्च और आईएनएस त्रिशूल की कमान संभाली है और विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालनों और कर्मचारियों की नियुक्तियां की हैं। इसमें मुंबई में पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी, नौसेना संचालन के निदेशक, प्रमुख निदेशक नेटवर्क केंद्रित संचालन, प्रधान निदेशक नौसेना योजना और सहायक शामिल हैं। इसके अलावा वह नौसेना मुख्यालय में सहायक नौसेनाध्यक्ष (नीति और योजना) जैसे अहम पद पर भी रहे हैं। वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने 15 जनवरी, 2018 से 30 मार्च, 2019 तक पूर्वी बेड़े की कमान संभाली है। जून, 2019 में वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति होने पर उन्हें केरल के एझिमाला में प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में ही अकादमी को सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर ने नवम्बर, 2019 में प्रेसीडेंट्स कलर से सम्मानित किया गया था। वह 29 जुलाई, 2020 से 31 मई, 2021 तक नौसेना संचालन के महानिदेशक थे। वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी को अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना पदक से सम्मानित किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in