vaccination-of-18-crore-beneficiaries-in-the-country-so-far
vaccination-of-18-crore-beneficiaries-in-the-country-so-far

देश में अबतक 1.8 करोड़ लाभार्थियों का टीकाकरण

नई दिल्ली, 20 फरवरी (हि.स.)। देश में शनिवार को एक लाख 86 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसी के साथ देश में अबतक कुल 1.8 करोड़ लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 72,26,653 स्वास्थ्यकर्मी व 36,11,670 फ्रंट लाइन वर्कर शामिल हैं। शनिवार को देश के सभी 36 राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों में टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. मंदीप कुमार भंडारी ने बताया कि टीकाकरण के कारण किसी की मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 75 फीसदी से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड शामिल हैं। इसके साथ 50 प्रतिशत से कम स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाने वाले राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में पंजाब, तमिलनाडु, चंडीगढ़, नगालैंड औऱ पुदुचेरी शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in