update-rashtriya-swayamsevak-sangh-dattatreya-hosabale-sarkaryavah-arun-kumar-and-ramdutt-chakradhar-became-co-sarkaryavah
update-rashtriya-swayamsevak-sangh-dattatreya-hosabale-sarkaryavah-arun-kumar-and-ramdutt-chakradhar-became-co-sarkaryavah

(अपडेट) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: दत्तात्रेय होसबाले सरकार्यवाह, अरुण कुमार और रामदत्त चक्रधर बने सह सरकार्यवाह

नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। प्रतिनिधि सभा में इस बार दत्तात्रेय होसबाले का चयन नए सरकार्यवाह के रूप में किया गया। इसके अलावा दो नए सह सरकार्यवाह बनाए गए। संघ में प्रतिनिधि सभा की बैठक हर वर्ष-वर्ष प्रतिपदा से पहले मार्च के माह में आयोजित की जाती है। इसमें हर तीन साल में नए सरकार्यवाह का चयन होता है। अभी तक सरकार्यवाह भैयाजी जोशी थे जो इस पद पर 12 वर्ष तक रहे। उन्होंने ही अनुरोध कर अपने स्थान पर किसी अन्य को सरकार्यवाह बनाए जाने का सुझाव दिया था। इसी क्रम में आज उनके स्थान पर सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले को सरकार्यवाह चुना गया। इसके अतिरिक्त संघ के अखिल भारतीय कार्य व्यवस्था में भी बदलाव हुए हैं। संघ में सरसंघचालक के बाद सरकार्यवाह (महासचिव) और उसके बाद सह सरकार्यवाह (संयुक्त सचिव) बनाए जाते हैं। इसके अलावा संघ के छह कार्य आयाम हैं, जिन्हें शारीरिक, बौद्धिक, व्यवस्था, सेवा, संपर्क, प्रचार नाम दिया गया है। इसी तरह संघ की इस अखिल भारतीय कार्यकारिणी में कुछ सदस्य नामित किए जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता राम माधव को इसी कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। दो सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी और वी भग्गैया अब अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। इसके अलावा अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार और क्षेत्रीय प्रचारक रामदत्त चक्रधर सह सरकार्यवाह बनाए गए हैं। भाजपा में संगठन मंत्री रहे रामलाल जिन्हें पिछली बार सह संपर्क प्रमुख बनाया गया था वह अब इस विभाग के प्रमुख होंगे। इसके अलावा उनके सहयोगी के तौर पर सह संपर्क प्रमुख रमेश पप्पा और सुनील देशपांडे होंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से पिछली बार संघ में आए सह प्रचार प्रमुख बने सुनील आंबेकर अब प्रचार प्रमुख होंगे। उनके सहयोगी के तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रचारक आलोक कुमार को सह प्रचार प्रमुख बनाया गया है। वहीं नरेंद्र ठाकुर सह प्रचार प्रमुख ही हैं जिनका केन्द्र अब दिल्ली होगा। इसके अलावा गुरुराज को नए ग्राम विकास योजना का अखिल भारतीय सह संयोजक बनाया गया है। नंदीश कर्नाटक दक्षिण के सह प्रांत प्रचारक और नरेंद्र कर्नाटक उत्तर के प्रांत प्रचारक होंगे। सुधाकर को हिंदू सेवा प्रतिष्ठान का की जिम्मेदारी दी गई है। काजमपाड़ी सुब्रामण्य भट केंद्रीय कार्यकारिणी मंडल के आमंत्रित सदस्य होंगे। वही रविंद्र जोशी कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक होंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी इस प्रकार है- डॉ. मोहनजी भागवत : सरसंघचालक दत्तात्रेय होसबोले : सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी': सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य जी : सह सरकार्यवाह मुकुंद : सह सरकार्यवाह अरुण कुमार : सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर जी : सह सरकार्यवाह सुनील कुलकर्णी : शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद : सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख स्वांत रंजन : बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुनीलभाई मेहता : सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मंगेश भिंडे : व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक : सह व्यवस्था प्रमुख पराग अभ्यंकर : सेवा प्रमुख राज कुमार मटाले : सह सेवा प्रमुख सुनील आंबेकर : प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार : सह प्रचार प्रमुख आलोक कुमार : सह प्रचार प्रमुख रामलाल : सम्पर्क प्रमुख सुनील देशपांडे : सह सम्पर्क प्रमुख रमेश पप्पा : सह सम्पर्क प्रमुख सुरेश चन्द्र : प्रचारक प्रमुख अद्वैतचरण : सह प्रचारक प्रमुख अरुण जैन : सह प्रचारक प्रमुख केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैया जी जोशी सुरेश सोनी वी भग्गैया सुहास राव हीरेमठ इंद्रेश कुमार प्रोफेसर अनिरुद्ध देशपांडे राम माधव उल्लास कुलकर्णी हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in