(अपडेट) भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे कोरोना से संक्रमित
(अपडेट) भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे कोरोना से संक्रमित

(अपडेट) भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे कोरोना से संक्रमित

नई दिल्ली, 09 जून (हि.स.) (अपडेट)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माता माधवी राजे सिंधिया भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंधिया को गले में खराश और हल्के बुखार की शिकायत थी। उसके बाद अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। सिंधिया में कोरोना के लक्षण थे किंतु उनकी मां में इस तरह के कोई संकेत नहीं दिखे। सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे को चार दिन पहले मैक्स साकेत में एडमिट कराया गया। सिंधिया के साथ ही उनकी मां का भी कोरोना टेस्ट कराया गया। जहां आज दोनों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अस्पताल ने उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि कर दी है। अब दोनों का इलाज चल रहा है। सिंधिया और उनकी मां के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट के बाद इन लोगों के सम्पर्क में आये लोगों को एकांतवास भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से सिंधिया दिल्ली में ही अपने आवास पर परिवार के साथ थे। उल्लेखनीय है कि सिंधिया से पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज हुआ। हाल ही में पात्रा को अस्पताल से छुट्टी मिली है। हिंदुस्थान समाचार/अजीत/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in