update--union-home-minister-amit-shah-visits-bharat-sevashram
update--union-home-minister-amit-shah-visits-bharat-sevashram

अपडेट :: भारत सेवाश्रम पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की पूजा-अर्चना

कोलकाता, 18 फरवरी (हि.स.)। दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मशहूर भारत सेवाश्रम में पूजा-अर्चना कर अपने कार्यक्रमों की शुरुआत की। कोलकाता के रासबिहारी एवेन्यू स्थित भारत सेवाश्रम संघ के कार्यालय में उन्होंने स्वामी प्रणवानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसेवा में संघ के कार्यों की सराहना की। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे वे पहुंचे। यहां अमित शाह ने कहा कि भारत सेवाश्रम संघ के कार्य जनसेवा को समर्पित है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भारत सेवाश्रम संघ से संबंधों को याद करते हुए कहा कि मुखर्जी को देश सेवा और राष्ट्र के लिए जीने-मरने की प्रेरणा भारत सेवाश्रम संघ से ही मिली थी। कोलकाता में भारत सेवाश्रम संघ के कार्यालय में गृहमंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत किया गया। संघ के महाराज ने शॉल उत्तरीय व स्मृति चिन्ह देकर शाह का किया स्वागत किया। अमित शाह ने संन्यासियों के साथ बातचीत की। भारत सेवाश्रम संघ में शाह के लिए विशेष भजन प्रस्तुत किया गया, गृहमंत्री शाह ने संन्यासियों के साथ बैठकर भजन का आनंद भी लिया। आरती के बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि देश की सेवा कदम-कदम पर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब देश को सबसे अधिक जरूरत थी, तब इसकी स्थापना की गई थी। मैं बचपन से ही भारत सेवाश्रम संघ से जुड़े हुआ हूं। आश्रम की ओर से लोगों में सेवा के प्रति जागरुकता बढ़ाई गई है। आश्रम की प्रेरणा से श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बंगाल का मुद्दा उठाया था, वरना आज बंगाल भी बांग्लादेश में होता। भारत सेवाश्रम संघ में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज भारतीय संस्कृति, हमारे संस्कार, जीवन परंपरा को पूरी दुनिया सम्मान के साथ देखती है, इस दिशा में हम काफी कुछ कर पाए हैं। यहां से वे गंगासागर के लिए रवाना हो गए। उनका गंगासागर स्थित कपिल मुनि मंदिर में पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम है। वहां से वे दक्षिण 24 परगना जिले के ही काकद्वीप का रुख करेंगे। यहां पांचवीं परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in