update--attack-on-mp-sanjay-singh39s-house-soot-granddaughter
update--attack-on-mp-sanjay-singh39s-house-soot-granddaughter

अपडेट- सांसद संजय सिंह के घर पर किया गया हमला, कालिख पोती

नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। अयोध्या में राम जन्मभूमि ट्रस्ट की जमीन खरीद घोटाले का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर मंगलवार दोपहर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। संजय सिंह का आरोप है कि हमलावर उनकी हत्या करने के इरादे से सरकारी आवास में दाखिल हुए थे। हमलवारों ने उनके घर के बाहर लगे नेमप्लेट पर कालिख पोत दी थी। उन्होंने इस संबंध में नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस को लिखित में शिकायत की है। वहीं, नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव का कहना है कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही हमला करने वाले दो लोगों को हिरसात में लिया गया है। दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उनके सरकार आवास 131, नार्थ ऐवन्यू में चार-पांच लोग जबरन दाखिल हो गए।उस वक्त वह अपने आवास के लोन में कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। उनका आरोप है कि हमलावर उन्हें जान से मारने की नियत से दाखिल हुए थे। आरोपियों ने उनके घर के बाहर लगे नेमप्लेट पर कालिख पोत दी और सरकारी संपत्ति को नुकासान पहुंचाया। उनके घर में मौजूद लोगों ने आरोपितों में से दो लोगों को पकड़ लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। उनका आरोप है कि श्रीराम जन्मभूमि से जुड़ी जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाने के चलते उनके खिलाफ भाजपा के लोग हमला करवा रहे हैं। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भडकाउ पोस्ट किए जा रहे हैं, जिसकी काॅपी भी उन्होंने पुलिस को दी है। ध्यान अपने ओर खिंचने का हत्थकंडा है-कांग्रेस सांसद संजय सिंह के घर हुए कथित हमले को कांग्रेस ने मीडिया का ध्यान आकर्षित करने वाली घटना बताया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जय किशन ने कहा कि भाजपा ने राम के नाम पर देश की जनता को गुमराह किया और सालों तक राजनीति की। आम आदमी पार्टी शुरूआत से ही प्रयासों में लगी है कि मीडिया का ध्यान अपने ओर कैसे खिंचना है। इसको लेकर हथकंडे अपनाती रहती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने उपर हमला करवा लेते हैं। ऐसे ही सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए हमला करवाया है। इसकी जांच होनी चाहिए। चुनाव मुद्दों पर लड़े जाते हैं। इस प्रकार से हमला करवा कर नहीं जीते जाते। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in