union-ministers-narendra-singh-tomar-and-jitendra-singh-reached-guwahati
union-ministers-narendra-singh-tomar-and-jitendra-singh-reached-guwahati

गुवाहाटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व जितेंद्र सिंह

-प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को करेंगे बैठक गुवाहाटी, 17 फरवरी (हि.स.)। असम प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रचार को अधिक धार देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री तथा चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री व सह-चुनाव प्रभारी जितेंद्र सिंह बुधवार को गुवाहाटी पहुंचे। प्रदेश भाजपा मीडिया कनवेनर देवान ध्रुवज्योति मरल ने बताया है कि नरेंद्र सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव व सांसद दिलीप सैकिया, गुरुवार को गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र के प्रेक्षागृह में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के नये एंड्राएड मोबिल एप को नरेंद्र सिंह तोमर लांच करेंगे। गुरुवार की शाम 04 बजे गुवाहाटी के खानापारा के जयनगर में प्रदेश भाजपा चुनाव मीडिया कोष के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। शाम को गणेशगुड़ी स्थित प्रदेश चुनाव कार्यालय में प्रदेश भाजपा के 27 चुनाव समिति कनवेनर व सह कनवेनरों के साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री तोमर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास के साथ गुरुवार की सुबह मां कामाख्या का दर्शन करने के बाद श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के रवाना होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in