union-leader-indresh-kumar-criticized-rahul39s-comments-on-the-sangh
union-leader-indresh-kumar-criticized-rahul39s-comments-on-the-sangh

राहुल की संघ पर टिप्पणियों की संघ नेता इन्द्रेश कुमार ने की आलोचना

नई दिल्ली, 03 मार्च (हि.स)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इन्द्रेश कुमार ने संघ के बारे में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणियों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि इन्हीं आलोचनाओं के चलते धीरे-धीरे वह अप्रासंगिक हो गए हैं। संघ के वरिष्ठ नेता ने राहुल की टिप्पणियों पर कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने सदा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मानवता पूर्ण स्वरूप को गालियां देना का ही काम किया है। पार्टी नेता संघ की आलोचना करते हुए भारत और विश्व में धीरे-धीरे अप्रासंगिक हो गए हैं। उनसे पार्टी संभलती नहीं इसलिए दूसरों पर कीचड़ उछालने का काम कर रहे हैं। संघ नेता ने कहा कि राहुल पाकिस्तानी मदरसों की बात कर रहे हैं लेकिन वह भारतीय मदरसों पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ने माना है कि पाकिस्तान के मदरसे आतंक और अलगाववाद की ट्रेनिंग देते हैं। उन्हें भारत के मदरसों के बारे में भी बताना चाहिए कि वह क्या ट्रेनिंग दे रहे हैं। दूसरी ओर केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आरएसएस को समझने में काफी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि संघ दुनिया में देशभक्ति की सबसे बड़ी पाठशाला है। इसी के चलते दुनिया में आरएसएस का आदर है और भारत में एक भूमिका है। संघ लोगों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल की टिप्पणी पर कहा कि कांग्रेस को राहुल को ‘पॉलिटिकल प्ले स्कूल’ भेजना चाहिए। उन्हें देश के राजनीतिक हालात के बारे में जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि आरएसएस पर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरएसएस के स्कूलों की तुलना पाकिस्तान में जिहादी पाठ पढ़ाने वाले मदरसों से की थी। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in