इंदिरा गांधी के बुलावे पर नासा छोड़कर आने वाले वैज्ञानिक डॉ. त्यागी का निधन
इंदिरा गांधी के बुलावे पर नासा छोड़कर आने वाले वैज्ञानिक डॉ. त्यागी का निधन

इंदिरा गांधी के बुलावे पर नासा छोड़कर आने वाले वैज्ञानिक डॉ. त्यागी का निधन

कुलदीप त्यागी मेरठ, 01 अगस्त (हि.स.)। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बुलावे पर अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा छोड़कर भारत लौटने वाले प्रसिद्ध वैज्ञनिक डॉ. रमेश चंद त्यागी का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन से मेरठ के शिक्षा जगत में शोक छा गया। मेरठ शहर के बुढ़ाना गेट पर रहने वाले डाॅ. रमेश चंद्र त्यागी अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा में वैज्ञानिक थे। एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए 1972 में उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें नासा से बुलावा भेजा। देश हित के लिए डाॅ. रमेश नासा छोड़कर भारत लौट आए। भारत में उन्हें डीआरडीओ की साॅलिड स्टेट फिजिक्स लैबोरेट्री में प्रमुख वैज्ञानिक बनाया गया था। उनके संघर्ष में साथ देने वाले सच संस्था के अध्यक्ष डाॅ. संदीप पहल बताते हैं कि जिस प्रोजेक्ट के लिए रमेश चंद त्यागी को नासा से बुलवाया था, वह अचानक बंद कर दिया गया। राजनीतिक कारणों से डाॅ. त्यागी और उनके एक साथी पर कई आरोप लगे। खुद को निर्दोष साबित करने के लिए उन्होंने 30 साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने डाॅ. त्यागी को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया था। नासा में सेमी कंडक्टर टेक्नोलॉजी और इन्फ्रा रेड डिटेक्शन पर डाॅ. त्यागी ने सराहनीय कार्य किया। लंबे समय से वह चौधरी चरण सिंह विवि के फिजिक्स विभाग से जुड़े थे। फिजिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. वीरपाल सिंह ने बताया कि डाॅ. त्यागी बहुत बड़े वैज्ञानिक थे। उनके साथ मिलकर वीरपाल सिंह ने दस शोध पत्र तैयार किए। उनकेे निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। विवि में शिक्षकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in