two-nscn-kn-faction-cadres-arrested-on-extortion-charges
two-nscn-kn-faction-cadres-arrested-on-extortion-charges

जबरन उगाही के आरोप में एनएससीएन (केएन) गुट के दो कैडर गिरफ्तार

कोहिमा, 28 मई (हि.स.)। नगालैंड के फेक जिला में सुरक्षा बलों ने जबरन वसूली के आरोप में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (केएन) के दो कैडर को गिरफ्तार किया। संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को संदेह हुआ कि इस प्रतिबंधित गुट के सदस्य जबरन वसूली कर रहे हैं। राजधानी कोहिमा में रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दोनों आरोपितों के पास से अपराध की योजना वाले दस्तावेज बरामद किए गए। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी जबरन वसूली के मामले में एनएससीएन (के-यूंग यांग) गुट के दो कैडरों को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। एनएससीएन के कई गुट अपनी गतिविधियों को जिंदा रखने के लिए नगालैंड के साथ ही असम व अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में जबरन वसूली के कारोबार में जुटे हुए हैं। पुलिस व सुरक्षा बल उग्रवादियों की इस गतिविधि को रोकने के लिए अभियान चला रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in