traffic-restored-on-jammu-srinagar-national-highway-after-one-day-of-shutdown
traffic-restored-on-jammu-srinagar-national-highway-after-one-day-of-shutdown

एक दिन बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल

जम्मू, 18 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दिन के लिए यातायात निलंबित रहने के बाद रविवार सुबह एक बार फिर बहाल कर दिया गया है। हालांकि केवल फंसे वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी गई है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाला श्रीनगर-लेह राजमार्ग इस साल 1 जनवरी से बर्फ और हिमस्खलन के कारण बंद है जबकि ऐतिहासिक 86 किलोमीटर लंबी मुगल रोड भी पिछले साल दिसंबर से बंद है। आज सुबह 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया, जो शनिवार को भूस्खलन और कई स्थानों पर पत्थरों के गिरने के कारण बंद हो गया था। राजमार्ग बंद होने से यात्रियों सहित बड़ी संख्या में वाहन राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर फंस कर रह गये। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मशीनों और कर्मचारियों को तुरंत भूस्खलन का मलबा साफ करने के लिए लगा दिया। इसी बीच राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर तैनात एनएचएआई और यातायात पुलिस अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद यातायात एक बार फिर से शुरू किया गया है। केवल फंसे हुए वाहनों को ही दोनों ओर से अपने-अपने गंतव्य की ओर जाने की अनुमति दी गई थी। एक यातायात अधिकारी के अनुसार एक बार फंसे हुए वाहनों को हटा दिए जाने के बाद ही राजमार्ग पर ताजा यातायात को जाने की अनुमति होगी। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in