traffic-disrupted-on-jammu-srinagar-national-highway-after-landslide
traffic-disrupted-on-jammu-srinagar-national-highway-after-landslide

भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित

जम्मू, 20 अप्रैल (हि.स.)। रामबन में भूस्खलन के बाद मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। इससे बड़ी संख्या में वाहन विभिन्न स्थानों में फंसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के रामबन जिले के कैफेटेरिया मोड के पास अचानक भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण बड़ी तादाद में मलबा सड़क पर फैल गया। भूस्खलन होते ही राजमार्ग पर यातायात को तत्काल बंद कर दिया गया है। फिलहाल मशीनों की मदद से कर्मचारी मार्ग साफ करने के काम में जुटे हैं। इसी बीच सोमवार देर रात काजीगुंड से छोड़े गये बड़ी संख्या में ट्रक रामबन और रामसू इलाके के बीच राजमार्ग पर फंस गए हैं। इसके अलावा जम्मू से श्रीनगर के लिए जाने वाले वाहनों को नगरोटा और उधमपुर में ही रोक दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन के डीएसपीटी पारुल भारद्वाज ने कहा कि बहाली का काम दोपहर तक हो सकता है, क्योंकि पहाड़ी इलाके में और अधिक मलबा सड़क पर आ रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in