today-is-a-day-dedicated-to-raman-effect-pm-lead-2
today-is-a-day-dedicated-to-raman-effect-pm-lead-2

आज का दिन रमन इफेक्ट को समर्पित है : पीएम (लीड 2)

नई दिल्ली, 28 फरवरी (हि.स)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भारत के महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी.वी. रमन का स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि आज नेशनल साइंड डे है। आज का दिन ‘रमन इफेक्ट’ खोज को समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम जैसे दुनिया के दूसरे वैज्ञानिकों के बारे में जानते हैं, वैसे ही हमें भारत के वैज्ञानिकों के बारे में भी जानना चाहिए। इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री ने भारत के महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी.वी. रमन का स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत अभियान’ में साइंस की शक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। आत्मनिर्भर का मतलब अपनी किस्मत का फैसला खुद करना है। गौरतलब है कि प्रकाश को लेकर नवीन कार्य के लिए सी.वी.रमन को वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया था। वे विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले एशियाई थे। उनका आविष्कार उनके नाम से पहचाना गया। आज उसे रमन प्रभाव के नाम से जाना जाता है। जब अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान ने चांद पर पानी होने की घोषणा की थी, तो उसके पीछे रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी का ही कमाल था। फॉरेंसिक साइंस में भी रमन प्रभाव काफी उपयोगी साबित हो रहा है। डॉ. रमन ने वर्ष 1928 में आज के ही दिन रमन प्रभाव की खोज की थी। यही कारण है कि इस दिन को भारत में प्रत्येक वर्ष ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/ ब्रजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in