third-minister-to-resign-in-maharashtra-in-next-8-days-chandrakant-patil
third-minister-to-resign-in-maharashtra-in-next-8-days-chandrakant-patil

महाराष्ट्र में अगले 8 दिन में तीसरे मंत्री का होगा इस्तीफा : चंद्रकांत पाटिल

-आगामी सभी चुनाव भाजपा अपने दम पर लड़ेगी मुंबई, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में आठ दिनों में तीसरे मंत्री को इस्तीफा देना पड़ेगा। पाटिल ने उस मंत्री का नाम नहीं लिया है। पाटिल ने कहा कि इसके आगे महाराष्ट्र में भाजपा सभी चुनाव अपने दम पर ही लड़ने वाली है। भाजपा चुनाव में किसी भी दल का समर्थन नहीं लेने वाली है। चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को पुणे में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सिर्फ 36 दिनों में महाविकास आघाड़ी सरकार के दो मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा है। संजय राठौड़ को वनमंत्री पद से बजट सत्र शुरू होने से पहले ही इस्तीफा देना पड़ा था। अनिल देशमुख को गृहमंत्री पद से कल हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस्तीफा देना पड़ा है। राज्य के एक और मंत्री रडार पर हैं और उन्हें आगामी 8 दिनों में इस्तीफा देना पड़ेगा। पाटिल ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद महाविकास आघाड़ी के भ्रष्टाचार जनता के सामने सार्वजनिक होने वाले हैं। चंद्रकांत पाटिल ने पुणे में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। इसके बाद पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में भाजपा अब किसी को साथ लेकर चुनाव नहीं लड़ेगी। भाजपा अपने दम पर ही सभी चुनाव लड़ेगी और सरकार स्थापित करेगी। पाटिल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर चुनाव के लिए तैयार हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर/रामानुज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in