the-work-of-yeddyurappa-government-in-karnataka-is-commendable-arun-singh
the-work-of-yeddyurappa-government-in-karnataka-is-commendable-arun-singh

कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार का कार्य सराहनीय : अरुण सिंह

भाजपा के राज्य प्रभारी अरुण सिंह ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ की बैठक गुरुवार को करेंगे भाजपा विधायकों के साथ वार्ता बेंगलुरु, 16 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक राज्य प्रभारी अरुण सिंह ने यहां कहा कि राज्य में पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और हम सब एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। बुधवार को प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा नेता अरुण सिंह आज तीन दिवसीय यात्रा पर बेंगलुरु पहुंचे हैं। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की सरकार अच्छा कार्य कर रही है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और सभी एकजुट हैं। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने यहां आज बीएस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ बैठक की है। वे गुरुवार को यहां भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर सरकार के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे शुक्रवार को प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी को भी संबोधित करेंगे। इसी बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि प्रदेश में नेतृत्व परिर्वतन नहीं होगा। दरअसल, कर्नाटक में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ गहराते राजनीतिक संकट को समाप्त करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता और कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह को बेंगलुरु भेजा है। येदियुरप्पा मंत्रिमंडल के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने दावा किया है कि राज्य के अधिकांश विधायक नेतृत्व परिर्वन चाह रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in