the-number-of-corona-infections-in-the-northeast-was-334801
the-number-of-corona-infections-in-the-northeast-was-334801

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 334801 हुई

-पिछले 24 घंटे में 61 नये मरीजों की शिनाख्त गुवाहाटी, 27 मार्च (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 61 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 334801 हो गई है जिसमें 330270 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 35 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 600 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2310 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में 37 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 218176 है जबकि 215325 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 26 मरीज हुए स्वस्थ। 400 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1104 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में 01 नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33477 है जबकि 33022 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 43 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 389 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 06 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29371 है जबकि 28940 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 03 मरीज स्वस्थ हुआ है। 57 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 374 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में 01 नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16843 है जबकि 16785 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। 02 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 07 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14029 है जबकि 13853 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 26 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 150 मरीजों की मौत हुई है। नगालैंड में 01 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12230 हो गई है। 11979 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 06 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 91 मरीज की मौत हो चुकी है। सिक्किम में 03 कोरोना संक्रमित नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6215 हो गई है। 5941 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि, 42 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 135 मरीज की मौत हो चुकी है। मिजोरम में 06 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4460 हो गई है। 4425 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 24 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in