the-country-lost-the-true-scholar-of-islam-due-to-the-death-of-maulana-waheeduddin-khan-rss
the-country-lost-the-true-scholar-of-islam-due-to-the-death-of-maulana-waheeduddin-khan-rss

मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन से देश ने खोया इस्लाम का सच्चा विद्वान : आरएसएस

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि पद्मविभूषण मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन से देश ने इस्लाम के एक सच्चे विद्वान को खोया है, जो हमेशा धर्म की उचित विवेचना द्वारा सद्भावना व समन्वय का संदेश देते रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनके निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता है। विश्व प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान का बुधवार को 96 साल की आयु में निधन हो गया था। उन्हें हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौलाना वहीदुद्दीन ने कुरान का अंग्रेजी में आसान अनुवाद किया और इस्लाम धर्म पर कई किताबें लिखी हैं। वह बड़े इस्लामी विद्वानों में गिने जाते थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in