the-body-of-nandu-bhaiya-reached-bhopal-bjp-leaders-and-workers-including-cm-gave-last-darshan
the-body-of-nandu-bhaiya-reached-bhopal-bjp-leaders-and-workers-including-cm-gave-last-darshan

भोपाल पहुंची नंदु भैया की पार्थिव देह, सीएम समेत भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किए अंतिम दर्शन

बुरहानपुर जिले में स्थित गृह ग्राम शाहपुर में बुधवार को होगा अंतिम संस्कार भोपाल, 02 मार्च (हि.स.) । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद स्व. नंदकुमारसिंह चौहान नंदु भैया की पार्थिव देह मंगलवार शाम को विमान द्वारा भोपाल लाई गई। यहां अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रखा गया, जहां पार्टी के पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान को अंतिम विदाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद जी समेत पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। बतादें कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान का दिल्ली के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया था। विशेष विमान से उनकी पार्थिव देह मंगलवार शाम को भोपाल लाई गई। यहां से स्व. नंदू भैया के पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश भाजपा कार्यालय लाए। जहां पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत स्व. नंदू भैया का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बुरहानपुर जिले में स्थित उनके गृह ग्राम शाहपुर के लिए रवाना किया गया। 3 मार्च को दोपहर 1 बजे गृह ग्राम शाहपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, विश्वास सारंग, डॉ. मोहन यादव, डॉ. प्रभुराम चौधरी, हरदीप सिंह डंग, गोविन्द सिंह राजपूत, विजय शाह, ओमप्रकाश सखलेचा, डॉ. अरविन्द भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सीमा सिंह, सुमित्रा वाल्मिक, प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक, रणवीर सिंह रावत, भगवानदास सबनानी, सरतेन्दु तिवारी, कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, लता वानखेड़े, संगीता सोनी, ललिता यादव, जयदीप पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ.राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, सांसद प्रज्ञा ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविन्द सिंह, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री हीना कांवरे, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदीप पटेल, पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, दीपक जोशी, जजपाल सिंह जज्जी, प्रद्युम्न सिंह लोधी, रामपाल सिंह गौरीशंकर बिसेन, मालिनी गौड़, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया, अजजा मोर्चा अध्यक्ष कलसिंह भाबर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार, शिव चौबे, आकाश विजयवर्गीय, दुर्गेश केसवानी, कृष्णगोपाल पाठक, तपन तोमर, नेहा बग्गा, विजय दुबे, श्याम महाजन, मदन मोहन गुप्ता, अंबाराम कराड़ा, डॉ. हितेश वाजपेयी, भावना सिंह, अश्विनी राय, राजेन्द्रसिंह राजपूत, सत्येन्द्र भूषण सिंह, रामकृष्ण कुसमरिया, शिवराज सिंह डाबी, प्रवीण नापित, राजपाल सिंह सिसौदिया, प्रदीप लारिया, शैलेन्द्र बरूआ, अशोक सैनी, विनोद जादौन, नरेन्द्र पटेल, चेतन सिंह, दिलीप परिहार, सुरेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र राजपूत, दिनेश पाल, शैलेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, तौफिक खान, विकास बोन्द्रिया, सुनील पाण्डे, संदीप श्रीवास्तव, शैलेन्द्र जैन, विक्रम बुन्देला, जालम सिंह पटेल, प्रहलाद लोधी, संतोष शर्मा, राघवेन्द्र गौतम, पुष्पा राय, मालती राय, सुषमा साहू, तुलसा वर्मा, उमाकांत शर्मा, राजश्री गर्ग, ज्योति दुबे, श्रेष्ठा जोशी, हरजीत कौर, पंकज टेकाम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नंदकुमारसिंह चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in