tableau-of-tripura-secured-second-place-in-republic-day-parade
tableau-of-tripura-secured-second-place-in-republic-day-parade

गणतंत्र दिवस परेड में त्रिपुरा की झांकी ने दूसरा स्थान हासिल किया

-मुख्यमंत्री और केंद्रीय वन मंत्री ने दी बधाई अगरतला, 28 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस की परेड में त्रिपुरा की झांकी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इको फ्रेंडली आत्मनिर्भर त्रिपुरा थीम पर आधारित बांस शिल्प कला ने सभी का दिल जीत लिया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय वन मंत्री ने त्रिपुरा को इस सफलता के लिए बधाई दी है। एक ट्वीट में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने कहा, "मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि त्रिपुरा की झांकी ने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर दूसरा पुरस्कार जीता है।" इस उपलब्धि के लिए मैं अपनी 37 लाख त्रिपुरा के लोगों और इस झांकी के निर्माण और परेड में भाग लेने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में झांकी बनाई गई थी। झांकी में वोकल फॉर लोकल का संदेश देने, पर्यावरण-मित्रता और राज्य की अपनी जीवन शैली के प्रतीक के रूप में दर्शाया गया था। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने त्रिपुरा को गणतंत्र दिवस परेड में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए बधाई दी है। इस बीच, उत्तर प्रदेश ने पहला और उत्तराखंड ने तीसरा स्थान हासिल किया है। केंद्रीय मंत्री ने दोनों राज्यों को भी शुभकामनाएं दीं हैं। हिन्दुस्थान समाचार /संदीप/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in