suspected-car-found-outside-mukesh-ambani39s-bungalow-20-gelatin-rod-recovered
suspected-car-found-outside-mukesh-ambani39s-bungalow-20-gelatin-rod-recovered

मुकेश अंबानी के बंगले के बाहर मिली संदिग्ध कार, 20 जिलेटिन की रॉड बरामद

मुंबई, 25 फरवरी (हि.स.)। उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई में स्थित अंटिलिया बंगले के सामने एक संदिग्ध का कार (स्कार्पियो) पायी गई है। कार में जिलेटिन नामक विस्फोटक मिला है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि दक्षिण मुंबई में स्थित कारमाईकल रोड पर स्थित अंटिलिया बंगले के पास लावारिस एक स्कॉर्पियो पाई गई है। कारी की तलाशी लेने पर उससे 20 जिलेटिन रॉड बरामद हुए हैं। इसके बाद बम निरोधक दस्ता एवं पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही कारमाईकल रोड दोनों तरफ से बंद किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in