संदीप सिंह और कंगना रनौत का मुंबई पुलिस ने नहीं किया बयान दर्ज
संदीप सिंह और कंगना रनौत का मुंबई पुलिस ने नहीं किया बयान दर्ज

संदीप सिंह और कंगना रनौत का मुंबई पुलिस ने नहीं किया बयान दर्ज

संदीप सिंह और कंगना रनौत का मुंबई पुलिस ने नहीं किया बयान दर्ज नई दिल्ली| दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई सवाल खड़े हुए हैं। हाल ही में एक्टर के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया है कि रिया ने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया है। करीब डेढ़ महीने में मुंबई पुलिस ने 40 लोगों का बयान दर्ज किया है। इन लोगों में सुशांत के परिवार समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हैं। लेकिन कोई भी बयान ऐसा नहीं जिसपर शक किया जा सके। ऐसे में मुंबई पुलिस ही अब सवालों के घेरे में आ गई है। सुशांत की मौत को सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया मर्डर, बताई ये 26 वजह दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने कई सितारों से पूछताछ की। इन सितारों की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती, संजय लीला भंसाली, शेखर कपूर, महेश भट्ट सहित सुशांत का परिवार भी शामिल है। लेकिन इस मामले में गौर करने वाली बात है कि मुंबई पुलिस ने अभी तक सुशांत के करीबी दोस्त संदीप सिंह का बयान दर्ज नहीं किया। बता दें कि संदीप सिंह के अलावा कंगना रनौत भी हाल ही में इस बात की जानकारी दे चुकी हैं कि मुंबई पुलिस ने उनका भी बयान अभी तक दर्ज नहीं किया है। सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से मोटी रकम निकालने की जाएगी जांच बताते चलें कि सुशांत के पिता ने एफआईआर में रिया पर आरोप लगाया कि सुशांत के सारे बैंक अकाउंट्स और कार्ड्स, रिया और उनके परिजनों के कंट्रोल में थे। सुशांत ने कई बार बताया कि ये लोग उसे पागल खाने में डालना चाहते थे और वह कुछ नहीं कर पा रहे थे। सुशांत जब अपनी बहनों से मिलने गए तो रिया ने उनपर मुंबई वापस आने का दबाव डाला। इसके बाद सुशांत से परिवार की बातचीत भी कम होने लगी। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in