state-government-proved-completely-futile-in-all-areas-priyanka-gandhi-vadra
state-government-proved-completely-futile-in-all-areas-priyanka-gandhi-vadra

राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में पूरी तरह से व्यर्थ साबित हुई : प्रियंका गांधी वाड्रा

-महाभारत में भी एक मामा थे, असम में भी इस समय एक मामा हैं, जनता करेगी विचार गुवाहाटी, 22 मार्च (हि.स.)। विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचीं एआईसीसी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरे दिन सोमवार को सरुपथार, कलियाबर और बटद्रवा में चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया। प्रियंका ने रविवार को जोरहाट, खुमटाई आदि में चुनाव प्रचार किया था। सरुपथार में कांग्रेसी उम्मीदवार रोजलीना तिर्की के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के विरुद्ध आक्रामक तरीके से हमला किया। उन्होंने असम में माफिया की तरह से सरकार चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में पूरी तरह से व्यर्थ साबित हुई है। उन्होंने महाभारत के शकुनी के साथ तुलना करते हुए राज्य के वित्त आदि मामलों के मंत्री व नेडा के संयोजक डॉ हिमंत विश्वशर्मा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहाकि महाभारत में भी एक मामा थे, वैसे ही असम में इन दिनों एक मामा दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में राज्य की जनता ही विचार करे। प्रियंका कांग्रेस के द्वारा राज्यवासियों को दिये गये पांच गारंटी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस नेतृत्वाधीन सरकार पांचों गारंटी को क्रियान्वित करेगी। साथ ही नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को राज्य में लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को श्रद्धा के साथ याद करते हुए कहा कि तरुण गोगोई असम के लिए दिन-रात लगातार काम करते थे। असम में सड़क, पुल आदि के निर्माण का कार्य तरुण गोगोई ने ही शुरू किया था। उन्होंने भाजपा सरकार पर एक भी काम नहीं करने का आरोप लगाया। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/रामानुज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in