सोमेन मित्रा के जाने से मैंने अभिभावक खो दिया: अधीर
सोमेन मित्रा के जाने से मैंने अभिभावक खो दिया: अधीर

सोमेन मित्रा के जाने से मैंने अभिभावक खो दिया: अधीर

कोलकाता, 30 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मित्रा के निधन से उन्होंने अपना अभिभावक खो दिया है। गुरुवार तड़के सोमेन मित्रा ने आखिरी सांस ली है। गुरुवार सुबह अधीर रंजन चौधरी ने एक बयान में कहा कि यह विश्वास नहीं हो रहा है कि सोमेन मित्रा अब नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में यह एक अध्याय का अंत है। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी संघर्ष करके खुद को स्थापित किया था। वह हमारे राजनीतिक अभिभावक थे। मुझे जनप्रतिनिधि बनाने में कारीगर के तौर पर उन्होंने काम किया था। उनके निधन से मैं काफी दुखी हूं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उम्र जनित बीमारियों से पीड़ित थे। कोलकाता के बेलव्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in