sitaram-yechury-claims-public-interest-government-will-be-formed-in-bengal
sitaram-yechury-claims-public-interest-government-will-be-formed-in-bengal

सीताराम येचुरी का दावा, बंगाल में बनेगी जनहित की सरकार

कोलकाता, 28 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड मैदान पर आयोजित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) व कांग्रेस गठबंधन की सभा को संबोधित करते हुए माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बंगाल में सरकार बनाने का दावा किया है। येचुरी ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमें न तो लूटपाट की सरकार चाहिए और न ही जात-पात की, हमें जनहित की सरकार चाहिए। येचुरी ने कहा कि किसानों ने अपने अधिकार की लड़ाई के लिए संयुक्त मोर्चा बनाया है और हम बंगाल में ममता और मोदी के खिलाफ बंगाल संयुक्त मोर्चा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था को बेचा जा रहा है। कितने वादे किए। हालत क्या हैं देश के नौजवानों की? बेरोजगारी बड़े पैमाने पर बढ़ रही है। आज केन्द्र में भाजपा और राज्य में तृणमूल कांग्रेस की लूटपाट की सरकार है। येचुरी ने कहा कि बंगाल में भाजपा को आने की सहूलियत तृणमूल ने दी है। ममता बनर्जी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए भाजपा के साथ समझौता किया और फिर करेंगी। यही उनका चरित्र है।एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाना और हिंसा का वातावरण पैदा करना इनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बंगाल में परिवर्तन होगा और राज्य में जनहित की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार हर हाल में बंगाल में माकपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बननी तय है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in