RCP सिंह बोले- मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार में लोकतंत्र को किया मजबूत
RCP सिंह बोले- मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार में लोकतंत्र को किया मजबूत

RCP सिंह बोले- मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार में लोकतंत्र को किया मजबूत

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य के विकास के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि नीतीश ने प्रदेश में लोकतंत्र को मजबूत किया है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं राज्यसभा में पार्टी के नेता आरसीपी सिंह ने रविवार को ऑनलाइन माध्यम से बखरी, अलौली, सुल्तानगंज, अमरपुर, सूर्यगढ़ा एवं शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में जदयू के नेता एवं कार्यकर्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शाहूजी महाराज, ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की सोच को अमलीजामा पहनाया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि बिहार में जाति, धर्म और लिंग के आधार पर समाज में तनाव नहीं हो।दलित-महादलित, पिछड़े-अतिपिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक हों या सामान्य वर्ग-विकास की किरण पहुंचाने में उन्होंने कोई भेदभाव नहीं किया। सिंह ने मुख्यमंत्री ने पंचायती राज और शहरी निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण और बेटियों की शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मील के कई पत्थर स्थापित किए। उन्होंने बिहार को नरसंहारों और सांप्रदायिक दंगों के दौर से निकालकर शांति स्थापित की। उनकी स्पष्ट सोच रही कि सामाजिक सछ्वाव और सांप्रदायिक सौहार्द्र के बिना न तो शांति स्थापित हो सकती है और न ही समावेशी विकास संभव है। नीतीश ने राज्य में लोकतंत्र को मजबूत किया। जदयू नेता ने राजद अध्यक्ष लालू यादव का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधा और कहा कि सामाजिक न्याय का ढोल पीटने वालों को जब मौका मिला तो वे अपने परिवार के विकास में लगे रहे। उनके लिए आरक्षण का मतलब स्वयं का आरक्षण रहा। विधानसभा या विधान परिषद में पहली कुर्सी हो या राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद, वहां स्थायी आरक्षण की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि हमारे सामने कोरोना, बाढ़ और बरसात के बीच चुनाव की संवैधानिक बाध्यता है। इस समय हमें अपने सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करना है। जदयू के सभी कार्यकर्ता कोरोना पीड़ितों और उनके परिजनों को संबल और सहायता दें।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in