सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की आवश्यकता नहीं: गृहमंत्री
सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की आवश्यकता नहीं: गृहमंत्री

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की आवश्यकता नहीं: गृहमंत्री

मुंबई, 17 जुलाई (हि.स.)। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की आवश्यकता नहीं है। इस मामले की गहन जांच मुंबई पुलिस कर रही है। जांच पूरी होने पर सभी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। अनिल देशमुख ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की मुंबई पुलिस हर दिशा से जांच कर रही है। अब तक की गई जांच में हत्या की साजिश का कहीं भी सुराग नहीं मिला है। इसलिए इस मामले में अधिक कुछ कहा नहीं जा सकता है। जांच पूरी होने पर पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। रिया ने कहा है कि उसे सरकार पर विश्वास है लेकिन वह जानना चाहती हैं कि आखिर वजह क्या थी, जिससे सुशांत इतना परेशान हो गया था। सुशांत सिंह ने 14 जुलाई को बांद्रा स्थित निवास पर आत्महत्या कर लिया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही सुशांत के फैंस वर्ग में तीव्र असंतोष फैल गया। इस मामले की जांच बांद्रा स्थित हिलमार्ग पुलिस स्टेशन ने शुरु कर दिया था। हिलमार्ग पुलिस ने अब तक 37 फिल्मी हस्तियों का स्टेटमेंट रिकार्ड किया है। अब भी पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in