shocked-to-congress-before-floor-test-in-puducherry-another-mla-left-party
shocked-to-congress-before-floor-test-in-puducherry-another-mla-left-party

पुड्डुचेरी में फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस को झटका, एक और विधायक ने छोड़ी पार्टी

पुड्डुचेरी, 21 फरवरी (हि.स.)। राज्य में सरकार बचाने की जद्दोजहद में जुटी सत्तारूढ़ कांग्रेस को रविवार को उस समय एक और बड़ा झटका लगा, जब उसके एक और विधायक के. लक्ष्मीनारायणन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब कांग्रेस के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को सोमवार को सदन में बहुमत साबित करना मुश्किल लग रहा है। कांग्रेस विधायक के लक्ष्मीनारायणन ने विधानसभा अध्यक्ष शिवकोलोंथु को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। पार्टी से इस्तीफा देने वाले वे पांचवें विधायक हैं। कांग्रेस को राज्य विधानसभा में सोमवार को अपना बहुमत सिद्ध करना है। पुड्डुचेरी विधानसभा में कुल 33 सीटें हैं। इनमें तीन सदस्य मनोनीत होते हैं। सरकार को अपने अस्तित्व को बचाने के लिए 30 विधायकों के सदन में बहुमत हासिल करना है। 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अब तक कांग्रेस के पांच विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। एक विधायक को कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर चुकी है। कांग्रेस के पास अब विधानसभा अध्यक्ष सहित नौ विधायक हैं और एक निर्दलीय सदस्य का समर्थन हासिल है। विपक्ष में एआईएनआरसी के सात, अन्नाद्रमुक के चार और भाजपा के तीन विधायक (मनोनीत सदस्य) हैं। उल्लेखनीय है कि कार्यवाहक उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी को 22 फरवरी (सोमवार) को सदन में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in