राज्यसभा में शिव प्रताप शुक्ल बने भाजपा के मुख्य सचेतक
राज्यसभा में शिव प्रताप शुक्ल बने भाजपा के मुख्य सचेतक

राज्यसभा में शिव प्रताप शुक्ल बने भाजपा के मुख्य सचेतक

नई दिल्ली, 21 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद शिव प्रताप शुक्ल को राज्यसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। इसके साथ ही शुक्ल पर अब उच्च सदन में पार्टी के लिए व्हिप जारी करने की जिम्मेदारी होगी। शिव प्रताप शुक्ल भाजपा के दिग्गज नेता माने जाते हैं और वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आते हैं। शुक्ल 70 के दशक में छात्र राजनीति में थे और आपतकाल के दौरान वह 19 महीने जेल में रहे। वह चार बार विधायक और प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उन्होंने संगठन में भी महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया है। शुक्ला मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त राज्यमंत्री भी रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in