shah-again-reiterated-killers-and-corrupt-people-going-to-jail-in-bjp-forming-bjp-government-in-bengal
shah-again-reiterated-killers-and-corrupt-people-going-to-jail-in-bjp-forming-bjp-government-in-bengal

शाह ने फिर दोहराया, बंगाल में भाजपा की सरकार बनते हत्यारोपी और भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल

कोलकाता, 11 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पश्चिम बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर 24 परगना के बशीरहाट में एक जनसभा को संबोधित किया। शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने वालों और भ्रष्टाचारियों को जेल पहुंचाने का आश्वासन दिया है। केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या जिन लोगों ने की है, उन्हें निश्चित तौर पर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में तीन तरह के कानून चल रहे हैं। एक कानून ‘भाइपो’ के लिए है, उस कानून से उसे कुछ नहीं होता। एक कानून घुसपैठिए के लिए है। उसे भी कुछ नहीं होता है और एक कानून उन लोगों के लिए है, जिसमें सब कुछ होता है। लेकिन बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर राजनीतिक हत्या और भ्रष्टाचार करने वालों को सलाखों के पीछे डालने का काम करेगी। बशीरहाट में सभा में उन्होंने कहा कि बंगाल में शरणार्थियों के लिए सीएए भाजपा लागू करेगी। शाह ने कहा कि बंगाल के तीन कानून चल रहे हैं। एक भतीजे के लिए और एक घुसपैठिए और एक हमारे लिए कानून चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में राजनीतिक हत्याएं की गई हैं। अम्फान और बुलबुल चक्रवात के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने धन दिया, लेकिन सरकार उन पैसों को भी खा गए। इन सभी को जेल के सलाखों के पीछे डालने की काम भाजपा की सरकार करेगी। शाह ने कहा कि भाजपा को 200 से अधिक सीटों पर विजयी होगी। इसके लिए बटन कमल वाला दबाओ। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए की समस्या का समाधान भाजपा ही कर सकती है। नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए 115 योजनाएं भेजी। मोदी के मन में बंगाल की जनता का कल्याण है, लेकिन दीदी के मन में भतीजे का कल्याण है। शाह ने कहा कि ममता दीदी चाहती हैं कि ‘भाइपो’ बंगाल का मुख्यमंत्री बन जाए लेकिन बंगाल की जनता ममता के मंसूबे पर पानी फेरेगी। उल्लेखनीय है कि रविवार को बशीरहाट से पूर्व शाह ने नदिया जिले के शांतिपुर और रानाघाट में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थक उमड़े थे। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in