सारथी संस्था को 8 करोड़ रुपये की मदद: अजीत पवार
सारथी संस्था को 8 करोड़ रुपये की मदद: अजीत पवार

सारथी संस्था को 8 करोड़ रुपये की मदद: अजीत पवार

मुंबई, 09 जुलाई (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि सारथी संस्था को 8 करोड़ रुपये शुक्रवार को आवंटित किये जायेंगे। साथ ही इस संस्था को तत्काल नियोजन विभाग के अधीन किया जाएगा। अजीत पवार ने गुरुवार को मंत्रालय में पत्रकारों को बताया कि सारथी संस्था मराठा समाज के लोगों के लिए काम कर रही है। इस संस्था बंद करने का सरकार का बिल्कुल विचार नहीं है। इस संस्था को और सक्षम बनाने के लिए सरकार विचार कर रही है। संस्था का कामकाज पारदर्शक तरीके से होना आवश्यक है। इसलिए इस संस्था को नियोजन विभाग के अंतर्गत लाने के लिए अजीत पवार खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा करने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि सारथी संस्था की स्थापना पिछली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने की थी। पिछले सप्ताह इस संस्था को बंद किए जाने का आरोप भाजपा नेताओं ने लगाया था। इसके बाद सारथी संस्था के पदाधिकारियों ने मदद व पुनवर्सन मंत्री विजय बडेट्टीवार पर भेदभाव का भी आरोप लगाया था। इसे देखते हुए गुरुवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मंत्रालय में सारथी संस्था के पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in