sanjay-rathod39s-resignation-is-a-victory-for-truth-chandrakant-patil
sanjay-rathod39s-resignation-is-a-victory-for-truth-chandrakant-patil

संजय राठोड़ का इस्तीफा सत्य की जीत: चंद्रकांत पाटील

मुंबई, 28 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि संजय राठोड़ का वन मंत्री पद से इस्तीफा सत्य की जीत है। इस मामले में अब तत्काल संजय राठोड़ पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए। चंद्रकांत पाटील ने कहा कि टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण की आत्महत्या मामले को सरकार दबाने का प्रयास कर रही थी। इस मामले में संजय राठोड़ की आडियोक्लिप आने के बाद भी पुलिस संजय पर मामला दर्ज नहीं कर रही थी। महाविकास आघाड़ी सरकार किसी भी कीमत पर संजय राठोड़ को मंत्री पद से हटाने का नाम नहीं ले रही थी लेकिन रविवार को भाजपा ने बजट सत्र न चलने की धमकी दी थी। इसी वजह से आज संजय राठोड़ को इस्तीफा देना पड़ा है। चंद्रकांत पाटील ने कहा कि भाजपा किसी भी कीमत पर पूजा चव्हाण को न्याय दिलाने के बाद ही दम लेने वाली है। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in