rohtas-garh-pilgrimage-festival-concludes-natives-of-various-states-bow-to-ancestors
rohtas-garh-pilgrimage-festival-concludes-natives-of-various-states-bow-to-ancestors

रोहतास गढ़ तीर्थयात्रा महोत्सव सम्पन्न ,विभिन्न राज्यो के मूलवासियों ने पूर्वजो को किया नमन

उपेन्द्र कुमार डेहरी ऑन सोन,27 फरवरी (हि.स.)।बिहार में रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक रोहतास किला परिसर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में आज रोहतास गढ़ तीर्थ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया।महोत्सव की शुरुआत माता सीता-भगवान राम ,हनुमान व आश्रम के संस्थापक बाला साहब देश पांडेय,पूर्व अध्यक्ष जगदेव राम उरांव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। छेदी पासवान ने कहा, कार्यक्रम से संस्कार और संस्कृति की रक्षा के प्रति लोग सजग होते हैं मौके पर भाजपा सांसद छेदी पासवान ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में संस्कार और संस्कृति की रक्षा के प्रति लोग सजग हो गए है। इस क्षेत्र का विकास भी हो रहा है।उन्होंने कहा कि रोहतास किला पर आने के लिए रोपवे निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो गया है ।मिट्टी जांच का कार्य पूरा कर लिया गया है।उम्मीद है कि अगस्त महीने तक रोपवे का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि यहां तक आने के रास्ते भी बनेंगे।इसके लिए वे सतत प्रयास रत है।भाजपा सांसद पासवान ने कहा कि सभी गावों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा कि जा रही है। आप शिक्षित होंगे तभी अपने अधिकार के प्रति सजग होंगे। समीर उरांव ने कहा वनवासियों को बरगलाकर धर्म परिवर्तन किया जा रहा इस मौके पर राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने कहा कि वनवासियों को बरगलाकर धर्म परिवर्तन कराने का कार्य कुछ लोगो द्वारा किया जा रहा है।उनके झासे में नहीं आए।हम सनातनी है।और इस वर्ष होने वाले जनगणना में निश्चित रूप से अपने धर्म मे सनातन लिखवाए। ताकि बांटने की नीति की मंशा पूरा नहीं हो सके। वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह खरवार ने इस मौके पर कहा कि भोले भाले वनवासी समुदाय को बरगलाकर धर्मांतरण किया जा रहा है।आप सभी वनवासी बंधु अपने मूल संस्कृति सनातन धर्म को सुरक्षित रखते हुए शिक्षा के प्रति विकास करे,ताकि संस्कार और स्वरोजगार का विकास हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के पूर्व वन मंत्री गणेश राम भगत,संचालन महृंग जी उरांव, जिला परिषद सदस्य महेंद्र कुमार ,संजीव कुमार ,प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को राष्ट्रीय संयोजक अतुल सोमैया समेत कई लोगो ने महोत्सव को सम्बोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in