red-fort-violence-14-days-judicial-custody-of-deep-sidhu
red-fort-violence-14-days-judicial-custody-of-deep-sidhu

लाल किला हिंसा: दीप सिद्धू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली, 23 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 26 जनवरी को लालकिले पर तिरंगे के अपमान में गिरफ्तार दीप सिद्धू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पिछले 9 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने कहा था कि दीप सिद्धू के खिलाफ वीडियोग्राफी सबूत हैं। पुलिस ने कहा था कि दीप सिद्धू ने लोगों को भड़काया, जिसके चलते लोगों ने सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने कहा था कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया। लाल किले पर झंडा फहराया गया। दीप सिद्धू दंगों में सबसे आगे था। लाल किले पर 140 पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ। उनके सिर पर तलवारों से चोटें आईं। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि वीडियो में साफ दिख रहा कि दीप सिद्धू झंडे और लाठी के साथ लाल किले में घुस रहा था। वो जुगराज सिंह के साथ था। उल्लेखनीय है कि दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के करनाल से पिछले 9 फरवरी को गिरफ्तार किया था। हिन्दुस्थान समाचार/ संजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in