संतो की इच्छा के अनुरूप हो रहा है राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण-उमा भारती
संतो की इच्छा के अनुरूप हो रहा है राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण-उमा भारती

संतो की इच्छा के अनुरूप हो रहा है राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण-उमा भारती

अपडेट अयोध्या, 30 जून (हि.स.)। रामजन्मभूमि पर विवादित ढांचा विध्वंस के मामले में लखनऊ में सीबीआई की अदालत में गवाही देने पहुंची भाजपा की नेता उमा भारती मंगलवार को अचानक अयोध्या पहुंच और राम जन्मभूमि में विराजमान श्री रामलला के दर्शन भी किया। इस दौरान उमा भारती ने पीएम मोदी के द्वारा चीन के सामानों व ऐप पर लगाए गए रोक का समर्थन किया। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ विवादित ढांचा विध्वंस मामले में दोषी करार किए गए लोग अपना अंतिम बयान दर्ज कराए जाने के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी सिलसिले में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेत्री उमा भारती भी सीबीआई की कोर्ट में अपनी गवाही दर्ज कराने लखनऊ पहुंची थी। जहां कोरोना के चलते गवाही को टाल दिया गया। जिसके बाद वह अयोध्या पहुंची जहां रामलला, हनुमानगढ़ी व कनक भवन पर दर्शन पूजन के साथ सरयू आरती भी की। उमा भारती ने कहा कि संतो की इच्छा के अनुरूप राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। आज सीबीआई की अदालत में विध्वंस मामले पर गवाही देने पहुंची थी। लेकिन कोर्ट में कोरोना का मामला पाए जाने के कारण आज गवाही नहीं हो सकी। जिसके बाद अयोध्या में रामलला व हनुमान जी का दर्शन करने अयोध्या आई हूं। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in