rajya-sabha-member-udayan-raje-bhosle-meets-chief-minister-uddhav-thackeray
rajya-sabha-member-udayan-raje-bhosle-meets-chief-minister-uddhav-thackeray

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले राज्यसभा सदस्य उदयन राजे भोसले

मुंबई, 17 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नेता व राज्यसभा सदस्य उदयन राजे भोसले बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले। इन दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे तक चर्चा हुई। इन दोनों नेताओं की ओर से बैठक में हुई चर्चा की जानकारी मीडिया को साझा नहीं की गई है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उदयन राजे भोसले ने कहा था कि वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिलने वाले हैं। इसलिए राजनीतिक हलके में मुख्यमंत्री व उदयन राजे भोसले के बीच हुई बैठक को इसी मुद्दे से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री सचिवालय से बताया गया है कि बहुत जल्द मराठा आरक्षण के बारे में चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री बैठक बुलाने वाले हैं। मराठा आरक्षण के लिए उदयन राजे भोसले इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मिल चुके हैं। उदयन राजे भोसले का कहना है कि वह मराठा समाज को न्याय दिलाने के लिए हर नेता से मिलेंगे और किसी भी तरह मराठा समाज को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। बुधवार को उदयन राजे भोसले मुंबई में वर्षा बंगले पर मुख्यमंत्री से मिलकर आधे घंटे तक चर्चा की है। दोनों नेताओं के बीच चर्चा का ब्योरा तो नहीं मिला है,लेकिन बताया जा रहा है कि बैठक मराठा आरक्षण मुद्दे पर ही थी। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in