देश
राज्यसभा : जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2021 पारित
नई दिल्ली, 08 फरवरी (हि.स.)। राज्यसभा में सोमवार को जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2021 पारित हो गया। विधेयक इसी नाम के अध्यादेश का स्थान लेगा। इसके तहत केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सिविल सेवा अधिकारियों (आईएएस, आईपीएस और आईएफएस) के कैडर को अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केन्द्र शासित प्रदेशों के कैडर के साथ जोड़ा जाएगा। विधेयक पिछले सप्ताह संसद में पेश किया गया था। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि इससे जम्मू कश्मीर में अनुभवी अधिकारियों उपलब्धता सुनिश्चित होगी। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप-hindusthansamachar.in