राजनाथ सिंह 15 जून को उत्तराखंड में करेंगे वर्चुअल रैली, भाजपा ने जारी किया लिंक
राजनाथ सिंह 15 जून को उत्तराखंड में करेंगे वर्चुअल रैली, भाजपा ने जारी किया लिंक

राजनाथ सिंह 15 जून को उत्तराखंड में करेंगे वर्चुअल रैली, भाजपा ने जारी किया लिंक

दुष्प्रचार में जुटी कांग्रेस भाजपा के सेवा कार्यों व सम्पर्क अभियानों से परेशानः बसी धर भगत देहरादून, 14 जून (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंसीधर भगत ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की 15 जून को गढ़वाल संभाग की वर्चुअल रैली से लाखों लोग जुड़ेंगे। उन्होंने इसका लिंक भी जारी किया। साथ ही कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा द्वारा कोरोना काल में जनता के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों व जन सम्पर्क अभियानों की सफलता से परेशान है और इसी कुंठा में कांग्रेस नेता अनर्गल बयानबाज़ी करते रहते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने बताया कि 15 जून को केंद्रीय रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह की गढ़वाल संभाग की वर्चुअल रैली की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। यद्यपि यह रैली देहरादून आधरित है और गढ़वाल संभाग के लिए है लेकिन इसे पूरे उत्तराखंड व देश विदेश में भी सुना व देखा जाएगा। इससे लाखों लोगों के जुड़ने की सम्भावना है । भगत के अनुसार जहाँ भाजपा के दिल्ली कार्यालय से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम ज़ाजू के सम्बोधन होंगे वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में वे स्वयं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार व अन्य पदाधिकारी सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए रैली में शामिल होंगे। इसके अलावा सभी ज़िला, मंडल व शक्ति केंद्रों व बूथ स्तर तक कार्यकर्ता व जन सामान्य रैली को देखते व सुनते हुए सहभागिता करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने इस रैली से जुड़ने का लिंक https://bit.ly/RajnathSinghUKJune15 जारी किया। भगत ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई और इस दौरान भाजपा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों तथा भाजपा के सम्पर्क अभियान एवं वर्चुअल रैली से परेशान है। इसी कुंठा में वे अनर्गल बयानबाज़ी करते रहते हैं। हालत यह है कि कोरोना महामारी में भी वे राजनीति से बाज नहीं आ रहे। वे लाशों पर राजनीति करने की अपनी पुरानी आदत के शिकार हैं और आज भी वही तरीक़ा अपना रहे हैं। काेरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई में सहयोग देने की बात तो दूर, उल्टा वे उसमें व्यवधान डालने से बाज भी नहीं आ रहे। हालांकि जनता उनकी असलियत समझती है और उनका कोई षड्यंत्र सफल होने वाला नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in