rajkot-municipal-corporation-election-ward-14-congress-candidate-withdraws
rajkot-municipal-corporation-election-ward-14-congress-candidate-withdraws

राजकोट नगर निगम चुनाव : वार्ड-14 के कांग्रेस उम्मीदवार ने पर्चा लिया वापस

- कांग्रेस ने क्राइम ब्रांच के इशारे पर उम्मीदवारों को डराने का भाजपा पर लगाया आरोप - कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों ने बंद किए अपने फोन, अज्ञात स्थान पर हैं कांग्रेस के उम्मीदवार राजकोट, 09 फरवरी (हि.स.)। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इन चुनाव में टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। वहीं, राजकोट में वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस के उम्मीदवार के पर्चा वापस लेने पर कांग्रेस ने भाजपा पर पुलिस के इशारे पर डराने और धमकाने का आरोप लगाया है। खबर है कि कांग्रेस के अन्य सभी उम्मीदवारों ने अपने फोन बंद कर रखे हैं और पार्टी ने सभी को अज्ञात स्थान पर रखा है। राजकोट नगर निगम चुनाव को लेकर उस समय राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई, जब वार्ड-14 से कांग्रेस के उम्मीदवार विजय जानी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। विजय जानी ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। इसके बाद राजकोट शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक डांगर ने भाजपा पर हमला बोला। डांगर ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस की अपराध शाखा भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। अध्यक्ष डांगर ने क्राइम ब्रांच पर उम्मीदवारों को डराने का भी आरोप लगाया। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश मिरानी ने भी आज कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 125 साल पुरानी कांग्रेस को अपने उम्मीदवारों पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी से कार्यकर्ता नाराज हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की गुटबाजी से तंग आकर उम्मीदवार जानी ने कथित तौर पर पर्चा वापस ले लिया है। इस बार चुनाव में कांग्रेस की बुरी हालत होने वाली है। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष/पारस-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in