rajinikanth-thanked-the-prime-minister-on-being-honored-with-dadasaheb-phalke
rajinikanth-thanked-the-prime-minister-on-being-honored-with-dadasaheb-phalke

दादा साहेब फाल्के से सम्मानित होने पर रजनीकांत ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया

- सभी शुभचिंतकों को कहा धन्यवाद नई दिल्ली, 01 अप्रैल(हि.स.)। अभिनेता रजनीकांत ने वर्ष 2019 के ‘दादा साहेब फाल्के’ पुरस्कार से सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। पुरस्कृत होने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस अहम पुरस्कार के लिए वे तहे दिल से केन्द्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रकाश जावड़ेकर और पुरस्कार से जुड़ी ज्यूरी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार वे उन सभी लोगों को समर्पित करते हैं जिन्होंने अब तक के उनके सफर में साथ निभाया। उल्लेखनीय है कि रजनीकांत को वर्ष 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया है। 5 सदस्यों के निर्णायक मंडल ने एकमत से उन्हें इस पुरस्कार के लिए लिए चुना है। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in