बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर राहुल-प्रियंका ने जताया दुख
बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर राहुल-प्रियंका ने जताया दुख

बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर राहुल-प्रियंका ने जताया दुख

नई दिल्ली, 30 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा निधन की सूचना के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने सोमेन मित्रा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरा सारा प्यार और समर्थन है। हम उन्हें प्यार, शान और सम्मान के साथ याद करेंगे। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, अनुभवी व वरिष्ठ नेता श्री सोमेन मित्रा जी की मृत्यु के समाचार ने मन व्यथित कर दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं परिजनों को इस मुश्किल घड़ी में दुख सहने का साहस दें। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।” कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पश्चिम बंगाल के हमारे पार्टी अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन की खबर सुनकर हतप्रभ हूं। वह उत्साही नेता थे। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान उनसे हुई बातचित मुझे याद आ रही है। कांग्रेस सांसद और बंगाल में पार्टी मामलों के अखिल भारतीय कांग्रेस समिति प्रभारी गौरव गोगोई ने सोमेन मित्रा के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘मुझे लेफ्टिनेंट सोमेन मित्रा के परिवार के लिए बहुत दुख महसूस हो रहा है। वह बंगाल की दिग्गज शख्सियत थे और उन्होंने अपने लंबे सफर में लाखों लोगों की जिंदगियों को बदला। मेरी संवदेनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हैं। उनकी विरासत को भुलाया नहीं जाएगा।' हिन्दुस्थान समाचार/आकाश/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in