rahul-gandhi-congratulated-the-people-on-easter
rahul-gandhi-congratulated-the-people-on-easter

राहुल गांधी ने देशवासियों को दी ईस्टर की बधाई

नई दिल्ली, 04 अप्रैल (हि.स.)। ईसाई समुदाय के बड़े पर्वों में से एक ईस्टर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह पर्व आशा और नई शुरुआत का जश्न है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'ईस्टर पर बधाई! आशा और नई शुरुआत का जश्न- हैप्पी ईस्टर!' कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी ट्वीट कर लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'प्रभु हमारी खंडित दुनिया को आशा, शांति, नवीकरण और अपनी करुणा से बेहतर कर सकते हैं।' वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी लिखा, 'आप सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि यह शुभ अवसर आपके और आपके परिवार के लिए स्वास्थ्य, खुशी और प्यार लेकर आएगा।' हिन्दुस्थान समाचार/आकाश / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in