Pt. Bengal: Manav Utthan Seva Samiti gave 16435 essential materials to the needy
Pt. Bengal: Manav Utthan Seva Samiti gave 16435 essential materials to the needy

पं बंगाल : मानव उत्थान सेवा समिति ने 16435  जरूरतमंदों को दी आवश्यक सामग्री

कोलकाता/ देहरादून, 18 जनवरी (हि.स.)। सद्गुरु सतपाल महाराज की मानव उत्थान सेवा समिति ने सर्दी के मौसम में देशभर के गरीब और असहाय लोगों की जरूरतों को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। समिति ने सतपाल महाराज की प्रेरणा से 3 से 17 जनवरी तक एक अभियान के तहत सम्पूर्ण भारतवर्ष में वृद्धाश्रम, कुष्ठ-आश्रम, अनाथालय, रैनबसेरा, नेत्रहीन विद्यालय, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को आवश्यकतानुसार राहत सामग्री वितरित की। समिति ने भारतवर्ष में 25 राज्यों के 295 केंद्रों पर 16435 लोगों को उनकी आवश्यकतानुसार राहत सामग्री जैसे व्हील चेयर, स्वास्थ्य उपकरण, हीटर, दवाइयाँ, चाय की केतली, गरम कपड़े, जूते व खाद्य-सामग्री आदि वितरित की हैं। इस अभियान में मानव उत्थान सेवा समिति के संत-महात्मागण एवं कार्यकर्तागण तथा मानव सेवादल के स्वयं सेवकों की सक्रिय भूमिका रही। उल्लेखनीय है कि मानव उत्थान सेवा समिति अखिल भारतीय आध्यात्मिक व समाजसेवी संस्था है जिसके प्रणेता सद्गुरु सतपाल जी महाराज हैं। पूरे विश्व में मानव-मानव के बीच प्रेम, सद्भावना और समरसता फैलाने का बीड़ा उठाने वाले महाराज पंथ, जाति, समुदाय, राष्ट्रीयता से परे मानव जनों को आत्म ज्ञान देकर मोक्ष की राह पर ला रहे हैं। उनकी संस्था ना केवल भारत बल्कि दुनिया के कई देशों में आत्मज्ञान का प्रकाश फैला रही है। अब मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में वास्तविक जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक सामग्री वितरण के कार्यक्रम शुरू किए गए हैं जो निरंतर चलते रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ओमप्रकाश/ रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in