राजस्थान के सियासी संकट के बीच प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा
राजस्थान के सियासी संकट के बीच प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा

राजस्थान के सियासी संकट के बीच प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली, 13 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान में सियासी संकट के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर केन्द्रीय भूमिका में उभर कर सामने आईं। प्रियंका गांधी के सक्रिय होने के बाद कांग्रेस पार्टी में चल रही खींचतान का रुख नरम होता दिख रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत पर उतरे सचिन पायलट के बारे में पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी कहा है कि पायलट के लिए कांग्रेस के दरवाजे हमेशा खुले हैं। उनसे संपर्क किया जा रहा है। राजस्थान में सरकार बचने की कोशिशों के बीच अहमद पटेल, पी. चिदंबरम और केसी वेणुगोपाल ने भी सचिन पायलट से संपर्क किया है। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत में सचिन पायलट ने जो भी मुद्दे रखे हैं, उनके निराकरण का विश्वास दिलाया गया है। इस दौरान कांग्रेस आलाकमान की ओर से सचिन पायलट को संदेश दिया गया है कि बातचीत के लिए आपका स्वागत है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पायलट से बात की है और उनसे कहा है कि वे मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत न करें। साथ ही उनकी चिंताओं को दूर करने का विश्वास भी दिलाया गया है। सूत्रों की मानें तो पार्टी राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री के अलावा 3 अन्य पद देने को भी तैयार है। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in