राजनीति में महत्वाकांक्षी होना गलत नहीं : प्रिया दत्त

राजनीति में महत्वाकांक्षी होना गलत नहीं : प्रिया दत्त
राजनीति में महत्वाकांक्षी होना गलत नहीं : प्रिया दत्त

मुंबई, 14 जुलाई (हि.स.)। राजनीति में महत्वाकांक्षी होना गलत नहीं है। कांग्रेस पार्टी से दो युवा नेताओं के जाने से पार्टी को नुकसान हुआ है। पूर्व कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त ने मंगलवार को मुंबई में पत्रकारों को बताया कि ज्योतिरादित्य शिंदिया व सचिन पायलट उनके अच्छे मित्रों में हैं। इन दोनों ने कांग्रेस के बुरे वक्त में पार्टी को अहम योगदान दिया था। लेकिन दोनों अब कांग्रेस पार्टी से बाहर चले गए हैं। प्रिया दत्त ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दो निष्ठावान युवा नेताओं को खो दिया है। इसका असर कांग्रेस पार्टी पर पडऩा स्वाभाविक है। उल्लेखनीय है कि प्रिया दत्त पूर्व केंद्रीय मंत्री व फिल्म अभिनेता स्वर्गीय सुनील दत्त की बेटी हैं। वह बांद्रा संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। २०१४ व २०१९ में प्रिया दत्त लोकसभा चुनाव में पराजित हो चुकी हैं। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in